फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death,forest,deer injured

हिरन की मौत, वन कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death,forest,deer injured
बेलसर (गोंडा)। बुधवार को कुत्ते के हमले में हिरन की मौत हो गई। जबकि, ग्रामीणों ने बताया कि बाघ के हमले से हिरन की मौत हुई है, और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिडिसिया खुर्दनिवासी राजन शुक्ल ने बताया कि गांव के करीब गन्ने के खेत में हिरन के चीखने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर गन्ने के खेत में गए तो एक बाघ हिरन को नोच रहा था। गांव के कई लोगों को बुलाकर ले गए। लोगों ने बाघ को खदेड़ा तब वह हिरन को छोड़कर भाग गया। बाघ के हमले में हिरन काफी घायल हो चुका था।
विज्ञापन

बचाने के लिए वन विभाग के लोगों को फोन किया गया, लेकिन विभागीय लोग मौके पर नहीं पहुंचे। राजन ने बताया कि 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के फोन पर वन विभाग के कर्मी आए, लेकिन तब तक हिरन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बालक राम, राजन, पप्पू, राजेश ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि वन कर्मियों के देर से पहुंचने के कारण हिरन की मौत हुई है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि बाघ की सूचना फर्जी है। कुत्ते व सियार के हमले में हिरन की मौत हुई है। सूचना पर तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया है। लापरवाही का आरोप निराधार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed