फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of the watchman found hanging in Lekhpal training center

लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में लटकता मिला चौकीदार का शव

Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of the watchman found hanging in Lekhpal training center
गोंडा। शहर के मालवीय नगर में स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के चौकीदार का शव शनिवार की सुबह परिसर के अंदर लगे चिलबिल के पेड़ से लटकता मिला है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम निवासी विंष्णु उर्फ लल्लन मिश्र (55) पुत्र स्वेतंबर का शव लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के परिसर में लगे चिलबिल की पेड़ से लटका मिला है। लल्लन के चचेरे भाई गिरजा शंकर मिश्र ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी ने हत्या कर पेड़ से टांग दिया है। शव रस्सी के सहारे पेड़ पर टंगा था। लल्लन की पुत्री पूजा मिश्रा ने बताया कि रात तकरीबन 8 बजे घर से लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर पर ड्यूटी करने गए थे। इसके बाद शनिवार की सुबह उनके मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने जब पेड़ से लटकता शव देखा तो इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लल्लन की पत्नी ने बताया की उनके पति की हत्या करके शव को पेड़ से टांग दिया गया। लल्लन का मोबाइल फोन भी गायब है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed