{"_id":"66674d295103b09036016a66","slug":"dead-body-of-gonda-student-found-in-ayodhya-accused-of-murder-gonda-news-c-100-1-slko1026-118434-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या में मिला गोंडा के छात्र का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या में मिला गोंडा के छात्र का शव, हत्या का आरोप
Tue, 11 Jun 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज के खड़ौवा गांव के रहने वाले एक छात्र का शव रविवार देर रात अयोध्या में उदया चौराहे के समीप रेलवे क्राॅसिंग के किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। छात्र का मोबाइल व बाइक गायब है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी अमर प्रताप शर्मा (22) पुत्र रामकुमार शर्मा अयोध्या में उदया चौराहे के समीप किराये के मकान में रहता था। वह अयोध्या के कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकाॅम तृतीय वर्ष का छात्र था। शनिवार को वह अयोध्या से घर आया था। मगर यहां से देर शाम अयोध्या लौट गया था। रविवार देर रात अमर का शव संदिग्ध हालात में अयोध्या में उदया चौराहे के समीप रेलवे क्राॅसिंग के किनारे पड़ा मिला। अमर के पैंट की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी।
खड़ौवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चिंतामणि तिवारी ने बताया कि अमर की बाइक व मोबाइल फोन गायब है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि अमर के पिता रामकुमार शर्मा नैनीताल गए थे। बेटे के मौत की सूचना पर वह लौट रहे हैं। उन्होंने अमर की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है। अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।