फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of an old woman found descending in Saryu canal

Gonda News: सरयू नहर में उतराता मिला वृद्ध महिला का शव

Wed, 16 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 16 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old woman found descending in Saryu canal
बलरामपुर। कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरी लौकीखुर्द निवासिनी एक वृद्ध महिला का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर सरयू नहर में उतराला मिला है। महिला मंगलवार की शाम चार बजे से ही गायब थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम पिपरी लौकीखुर्द निवासी राघवेंद्र प्रताप शुक्ला की 65 वर्षीय पत्नी निर्मला मंगलवार की शाम चार बजे बिना बताए घर से बाहर गई थी। देर शाम तक न आने पर परिजनों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन नहीं उठा। परिजनों ने रात 10 बजे जरवा कोतवाली पर सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष व पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के माध्यम से देर रात गांव के आसपास महिला की खोजबीन की, लेकिन वो नहीं मिली। बुधवार की सुबह महिला का शव गांव के बाहर स्थित सरयू नहर में उतराता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना जरवा कोतवाली में दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकलवाया। जरवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed