{"_id":"69a32c4eee3f7b794309f4f4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-road-death-suspected-in-an-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-153285-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क पर मिला युवक का शव, हादसे में मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क पर मिला युवक का शव, हादसे में मौत की आशंका
Sat, 28 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। सीएचसी के सामने शनिवार सुबह सड़क के बीचोंबीच 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। किसी वाहन से कुचलकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शनिवार भोर कुछ मजदूर होर्डिंग और बोर्ड लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। युवक के पास आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान विद्यानंद थाडा (25) निवासी पुरानी चॉल जालान कटिहार बिहार के रूप में हुई। अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। (संवाद)