फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of a youth found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Wed, 11 Sep 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in suspicious circumstances
मनकापुर (गोंडा)। गोहन्ना गांव के रहने वाले एक युवक का शव बुधवार की सुबह टिकरी जंगल के करौंदी गांव के मजरे अनौवा पुरवा के पास संदिग्ध हालात में पड़ा पाय गया है। शव से कुछ दूरी पर सल्फास पैकिंग की खाली डिब्बी मिली है। इससे संभावना जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के गोहन्ना गांव के मजरे अब्दुल पुरवा के रहने वाले पवन कुमार निषाद उर्फ चैतू ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुनील निषाद (18) पुत्र लक्ष्मन निषाद और उसकी मां शांतिदेवी से मंगलवार की शाम कहासुनी हो गई थी। इसी से नाराज होकर सुनील देर शाम घर से कहीं चला गया। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह राहगीरों ने टिकरी जंगल के करौंदी गांव के मजरे अनौवा पुरवा के पास एक शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली मनकापुर के एसआई रामायण प्रसाद ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर सल्फास की खाली डिब्बी, शराब की एक खाली बोतल, एक डिब्बी सिगरेट, माचिस, पानी की खाली बोतल, प्लास्टिक के गिलास मिला है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed