फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of a youth found in a drain, possibility of an accident

Gonda News: नाले में मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

Wed, 02 Oct 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a drain, possibility of an accident
युवक के पास मिले 1500 रुपये व मोबाइल नंबर की पर्ची
विज्ञापन

मोबाइल नंबर पर संपर्क करने से भी नहीं हो सकी शिनाख्त

संवाद न्यूज एजेंसी
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर क्षेत्र में आईटीआई के पास पुलिया के नीचे नाले में एक युवक का शव पड़ा पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के पास से 1500 रुपये व एक पर्ची मिली है। जिस पर एक मोबाइल नंबर अंकित है। पुलिस ने मोबाइल नंबर पर बात कर युवक की पहचान कराने की कोशिश की। मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे मनकापुर-मछलीबाजार मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के आगे आईटीआई मोड़ के पास पुलिया के नीचे नाले में युवक (35) का शव पड़ा पाया गया है। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा तो मऊ गांव के प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार उपाध्याय को जानकारी दी। सूचना पर सीओ राजेश कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने टीम के साथ पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, माना जा रहा है कि नाले में गिरते समय पुलिया के नीचे लगे पाइप से टकराकर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 1500 रुपये, एक दिन पहले का मनकापुर से अयोध्या का रेल टिकट व एक पर्ची मिली, जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने युवक की पहचान कराने के लिए पर्ची में मिले नंबर पर युवक की फोटो व्हाट्सएप करने के बाद उस नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने बताया कि वह कोतवाली देहात क्षेत्र के मधईपुर गांव का रहने वाला है, लेकिन हरियाणा में रह रहा है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह मृतक युवक को पहचानता भी नहीं है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की दोनों चप्पल पुलिया के ऊपर मिली हैं। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। इससे युवक की पुलिया से गिरने के कारण मौत की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed