{"_id":"5e7255b48ebc3e7289015310","slug":"dead-body-of-a-missing-youth-found-in-a-river-gonda-news-lko5142202114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिला माह भर से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में मिला माह भर से लापता युवक का शव
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। एक माह पूर्व नगर से लापता एक युवक का शव बुधवार को सरयू नदी में उतराता मिला। शव मिलने के मामले में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का कयास लगाया जा रहा है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के कटरा घाट स्थित सरयू नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है।
नदी में मछली का शिकार करने वाले मछुआरों ने युवक का शव पानी में उतराता देखा। मगर वह डर के कारण वहां से चल पड़े और घाट पर मौजूद कुछ लोगों से जाकर बताया। घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ कृपाशंकर कनौजिया, प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
शव मिलने की सूचना पर नगर के मोहल्ला सकरौरा निवासी गणेश पांडेय व संतोष पांडेय भी मौके पर पहुंच गये और कपड़ा, मोबाइल व हाथ में पड़े चुल्ले से उसकी पहचान सुशील पांडेय (22) निवासी मोहल्ला सकरौरा के रूप में किया। गणेश पांडेय ने बताया कि 17 फरवरी की शाम करीब 8 बजे सुशील घर से यह कहकर निकला था कि अभी वापस आ रहा हूं।
विज्ञापन
मगर काफी देर बीतने के बाद भी वह वापस नही लौटा, तो उसकी खोजबीन होने लगी। कहीं पता न चलने पर कोतवाली करनैलगंज में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।