फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dead Baby found,asharam ashram,feunral

आसाराम आश्रम कांड: सुलझने के बजाय और उलझती जा रही किशोरी की मौत की गुत्थी

Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
dead Baby found,asharam ashram,feunral
फोटो-22-गोंडा के बहराइच रोड विमौर स्थित आसाराम बापू आश्रम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। आसाराम आश्रम में किशोरी की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय और भी उलझती जा रही है। मामले में हिरासत में लिए गए आश्रम के केयरटेकर समेत परिजन व अन्य से पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। ऐसे में हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ भी दिया गया। मगर किशोरी की मौत कैसे हुई? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इन सबके बीच मृतक किशोरी के अंतिम संस्कार को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। प्रकरण नगर कोतवाली क्षेत्र का है और किशोरी का अंतिम संस्कार करनैलगंज क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे जेसेबी से गड्ढा खोदकर किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर स्थित आसाराम बापू के आश्रम में सात अप्रैल की देर रात एक कार से कक्षा पांच की छात्रा का शव मिला था। ये छात्रा गत पांच अप्रैल से लापता थी। मामले में स्थानीय थाने की पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पांच टीमों का गठन भी किया था। टीमों ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है। किशोरी के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम भी किया, लेकिन उसमें भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद विसरा जांच के लिए सुरक्षित करते हुए प्रयोगशाला भेजा गया। इसकी रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा संभव हो सकेगा। इस बीच किशोरी के अंतिम संस्कार को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं दिया गया। बल्कि उसे यहां से दूर ले जाकर करनैलगंज में सरयू किनारे दफनाया गया। हालांकि जब जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव दफनाया जा रहा था तो किशोरी के परिवारीजन भी पुलिस के साथ मौजूद थे और अंतिम संस्कार में सहयोग कर रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन

खोल दिया गया आश्रम
पुलिस ने हिरासत में लिए गए आश्रम के केयरटेकर और परिजनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। इसके साथ ही आश्रम के मुख्य गेट पर बंद ताला भी खोल दिया गया है। हालांकि यहां लोगों का आना-जाना न के बराबर है। पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिजनों की सहमति से किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर कराया गया। अंतिम संस्कार जल्द हो इसलिए जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। परिजन भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पंकज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed