फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dauguters will reach the heart of voice to the people

बेटियां जन-जन तक पहुंचाएंगी मन की बात

Sat, 14 Dec 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dauguters will reach the heart of voice to the people
गोंडा के नारी ज्ञान स्थली में एफएम रेडियो स्टेशन का शुभारम्भ करने के बाद रेडियों सुनते एएसपी महे? - फोटो : GONDA
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में रेडियो स्टेशन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। अब कॉलेज की बेटियां अपने मन की बात कॉलेज केे रेडियो स्टेशन से बुलंद कर सकेंगी। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार व कॉलेज के सचिव डॉ. दीपेन्द्र सिन्हा ने रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कॉलेज के प्रयास को सराहा और बेटियों को सुरक्षा के टिप्स बताए। इसके साथ ही शुभारंभ मौके पर बेटियों ने योगा, नृत्य और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इस रेडियो स्टेशन के माध्यम से कॉलेज से जुड़ी सारी सूचनायें एप के जरिये छात्राओं को दी जायेंगी। डॉ. दीपेन सिन्हा ने कहा इस एप से जुड़कर सभी छात्रायें इसका लाभ उठायें। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने नारी सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक होना चाहिये और संवाद करना चाहिये। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार 10 जनवरी 2020 से नारी सुरक्षा के लिए नई पहल कर रही है। जिसमें रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच में कोई परेशानी हो रही है तो आप 112 पर काल कर सकती हैं।
विज्ञापन

पुलिस आपको आपके घर सुरक्षित पहुंचायेगी। महाविद्यालय की छात्राओं ने अपर पुलिस अधीक्षक से समाज में बढ़ते अत्याचार व बलात्कार को रोकने के उपाय जैसे प्रश्न पूछे। अपर पुलिस अधीक्षक ने इसका उत्तर देकर सबको आश्वस्त किया। समाज में बढ़ते हुये अत्याचार को रोकने के उपाय बताये। इस क्रम में कालेज प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन कालेज कह प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आनन्दिता रजत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम को गति देने में किरन पांडेय व शेफाली पांडेय ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन साक्षी श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव ने किया। योगा नृत्य समता धनकानी के निर्देशन में हुआ छात्रायें निधि, दिपाली, निशा, सिमरन, कहकशा, प्रज्ञा, महिमा, स्नेहा, आकांक्षा, आयुषी, रुचि, संगीता, श्रेया, नुक्कड़ नाटक गीता दूबे के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed