फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Data feeding of 28 thousand employees started

विस चुनाव: 28 हजार कर्मियों की डाटा फीडिंग शुरू

Sun, 05 Dec 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Data feeding of 28 thousand employees started
गोंडा। विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। अभी तक मतदेय स्थलों पर सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही मतदाता बनाने का कार्य रविवार को पूरा हो रहा है। इसके साथ ही अब विधानसभा चुनाव में मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

करीब 28 हजार कर्मचारियों के डाटा की फीडिंग होनी है। इसमें 12 हजार के करीब अकेले बेसिक शिक्षा के ही शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं। इन तैयारियों से प्रशासन पूरी तरह चुनाव तैयारियों में व्यस्त दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले के सात विधानसभा चुनावों के लिए 2915 बूथ तैयार किये गये हैं। इसी आधार पर कार्मिकों की ड्यूटी तय की जानी है। जिले के हर विभाग के कर्मचारियों का ब्यौरा तैयार किये जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें वेतनमान की जानकारी के साथ ही मतदाता पहचान पत्र की जानकारी भी मांगी गई है। यही नही कार्मिक के बारे में उसके स्वास्थ्य की जानकारी भी दी जानी है। महिला कार्मिक के बारे में प्रसूता होने की जानकारी के साथ ही अन्य कारणों की डिटेल दी जानी है।

इस तरह हर विभाग में एक प्रपत्र भेजा गया है। जिससे कार्मिक भरकर जमा करेंगे। जिसकी फीडिंग आनलाइन होगी। एनआईसी हर सूचना को अपडेट करेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रपत्र जमा कराएं। जिससे समय से फीडिंग कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed