{"_id":"68efe43fc89ae63d200f880d","slug":"dap-was-distributed-under-police-supervision-gonda-news-c-100-1-slko1026-145619-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिस की निगरानी में बांटी गई डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिस की निगरानी में बांटी गई डीएपी
Wed, 15 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
डीएपी के लिए लगी लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसका। परसपुर के बेलसर मार्ग पर स्थित इफको बाजार में बुधवार को डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में पुलिस सुरक्षा में डीएपी का वितरण किया गया। चरहुआं निवासी गिरीश सिंह ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे थे, सात बोरी खाद की आवश्यकता है। किसी तरह से तीन बोरी मिल पाई है। लोहंगपुर निवासी रामनाथ पांडेय ने बताया कि लाइन में लगे रहे, लेकिन अंत में खाद खत्म हो जाने से डीएपी नही मिल पाई।
डीएपी न मिल पाने से कई किसान मायूस होकर लौट गए। सिंगरिया मोड़ निवासी अलीमुन्निशा ने बताया कि एक बोरी डीएपी मिली है। डेहरास निवासी श्याम नाथ पाठक,आटा निवासी राजबख्श सिंह ने बताया कि लाइन में लगे रहने के बाद खाद मिल पाई है। इफको बाजार के बिक्री प्रभारी अखिलेश कुमार व सहायक बिक्री प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि 500 बोरी डीएपी आई थी, जिसका वितरण किया गया।