फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dance performance,dj,holi

उड़ा गुलाल, फगुआ गीतों संग डीजे की धुन पर मचाया धमाल

Sat, 19 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
dance performance,dj,holi
फोटो-7 गोंडा में पोर्टरगंज स्थित बाल संरक्षण गृह में निराश्रित बच्चों को उपहार वितरित करते विश्व? - फोटो : GONDA
गोंडा। रंगों का त्योहार होली का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग रंगों की बौझार से सराबोर दिखे। शुक्रवार सुबह होली का पूजन करने के बाद लोगों ने टोलियों में निकलकर होली खेलना शुरू कर दिया। शहर से लेकर गांव तक फगुआ गीतों की धुन पर लोगों फगुवा रंग में रंगे नजर आए। युवाओं ने सुबह से डीजे की धुन धमाल मचाना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे के बाद रंगों की होली बंद करके लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर बधाईयां देने का सिलसिला शुरू कर दिया। देर शाम तक होली का जूनून लोगों पर छाया रहा।
विज्ञापन

जिले के 1201 स्थानों पर गुरुवार की रात होलिका दहन के साथ होली का त्योहार शुरू हो गया। हर कोई होली के रंग में रंगा दिखाई पड़ रहा। बुर्जगों ने चौताल की टोली के साथ होली गीतों से समा बांध दिया तो रंगों से सराबोर युवा डीजे की धुन पर धमाल मचाते रहे। शहर के पीपल चौराहा, गायत्रीपुरम, आंबेडकर चौराहा तथा एलबीएस चौराहे पर होली की धूम रही। वहीं ग्रामीण क्षेंत्रों मे होली का उल्लास पूरे दिन छाया रहा।
विज्ञापन

निराश्रित बच्चों के साथ खेली होली
शहर के पोर्टरगंज स्थित बाल संरक्षण गृह में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निराश्रित बच्चों के साथ होली का उत्सव मनाया। सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन व इंकलाब फाउंडेशन के तहत युवाओं ने बाल संरक्षण गृह जाकर बच्चों को रंग,गुलाल पिचकारी तथा खाने पीने की चीजें भेट किया। संस्था के सदस्यों ने वर्षा सिंह व अलंकार सिंह की अगुवाई में बच्चों को मिठाई, अबीर-गुलाल ,पिचकारी एवं अन्य खाने पीने की चीजें बच्चों को भेंट की गई। विश्वास फाउंडेशन के संस्थापक मनीष सिंह ने कहा हमारा उद्देश्य है की हम सब त्योहारों पर अपने आस पास के जरुरतमंद लोगों के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ. डीके राव, डॉ किरण राव, अविनाश सिंह,भानु प्रताप सिंह,गौरी शंकर चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रहा रंगोत्सव की धूम
खरगूपुर(गोंडा)। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की देररात राधा-कृष्ण, राम लक्ष्मण, हनुमान, छत्रपति शिवाजी, राणा प्रताप, भोलेनाथ, श्रवण कुमार आदि की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों का जुलूस बस स्टॉप से शुरू होकर गांधी चौराहा, इकौना रोड, पुरानी बाजार, महलिया, हनुमानगढ़ी, भगवानदीन पुरवा आदि स्थानों से होकर गुजरा। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक सतानन्द पांडेय पीएसी बल के साथ लगे रहे। जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, पदुमनाथ शुक्ल, राजेश सोनी,शोभित द्विवेदी, श्रीगणेश, विनोद सोनी, देवी तिवारी,सूरज देवराज आदि रहे।
मसकनवा क्षेत्र के मसकनवा, भोपतपुर, हथियागढ़, छपिया, फुटहिया, परसा तिवारी, बभनान, चांदनी चौक सहित सभी स्थानों पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को सुबह से शाम तक होली की धूम रही। होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुजेहन धानेपुर क्षेत्र के बाबागंज, बग्गीरोड, ईश्वरनंद कुट्टी, याकुबगंज, कुतबगंज, रामनगर, सहित सभी स्थानों पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को सुबह से शाम तक होली की धूम रही। बाबागंज में संत सहजवन मठ पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
वहीं, मनकापुर क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक भारी फोर्स के साथ भ्रमणशील रहे। मछली बाजार पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवार को रंग, अबीर गुलाल व मिष्ठान का वितरण किया। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ रंग-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। हरीश पांडेय, चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सभासद वैभव सिंह, पंकज सिंह, अजीत शर्मा, कमलेश पांडेय आदि रहे।
वहीं, परसपुर में ग्रामीण अंचलों में होली धूमधाम के साथ मनाया गया। महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली की सुबह बलदेव पंडित पुरवा, राजाटोला, चिंता पंडित पुरवा, धिर्जामिश्र पुरवा, राजपुर, नकई पुरवा, शुकुल पुरवा सहित अनेक स्थानों से ढोल, झांझ, मंजीरा बजाते हुए जुलूस निकाला गया।
करनैलगंज में होली के हुड़दंग में बुलडोजर बाबा का नारा हर तरफ छाया रहा। भाजपा सरकार की दोबारा वापसी का खुमार लोगों में देखने को मिला। सकरौरा नगर से होली का जुलूस निकला। करीब 11 बजे राधा कृष्ण मंदिर से विमान निकला गया। वह विमान नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पूरे बाजार में गया। हजारों की संख्या में लोग चौक घंटाघर आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पर एकत्र हुए और आपस में अबीर गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को रंगते हुए गले मिले।

फगुवा गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी
होली के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने होली खेली। डीजे पर बजने वाले फगुवा गीतों पर पुलिसकर्मियों ने खूब ठुमके लगाए। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र भी पुलिसकर्मियों के साथ डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। पुलिस लाइन में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही कई तरह के व्यंजन भी रखे गए थे। गुझिया, पापड़, चिप्स का आनंद उठाते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed