{"_id":"8a5d050f7ea94724d7b66ffc9958045a","slug":"dance-in-the-new-year-s-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में किया डांस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के स्वागत में यहां मस्ती व भक्ति साथ-साथ दिखी। गुरुवार आधी रात से शुरू हुए नए साल के स्वागत में कहीं लोग डांस के बीच मस्ती करते दिखे तो कहीं सुबह से ही मंदिरों पर माथा टेककर भक्ति के भाव में गोते लगाते रहे। सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में मस्ती के बीच नए साल का स्वागत हुआ।
स्कूल खुलते ही पहुंचीं छात्राओं ने शिक्षिकाओं को हैपी न्यू ईयर कहते हुए बधाई दी। शिक्षिकाओं व छात्राओं ने भांगड़ा सहित अन्य विभिन्न प्रकार के नृत्य करते हुए नए साल 2016 का स्वागत किया।
प्राचार्या डॉ. कृष्णा सिन्हा की अगुवाई में आभा सिन्हा, रंजना बंधु सहित अन्य शिक्षिकाओं ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान कई छात्राएं वर्ष 2016 के स्वागत को मुखौटे भी लगाकर आई थीं। इसी तरह अन्य स्कूलों व संस्थाओं में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उधर, नए साल की बधाई देने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। तमाम लोगों ने लोगों ने एक-दूसरे को फूल व गुलदस्ते देकर बधाइयां दीं। तमाम लोगों ने एक दूसरे को लेकर उपहार दिए।
विज्ञापन
नव वर्ष 2016 के शुरू होने के इंतजार में गुरुवार देर शाम से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। शाम से ही भांगड़ा डांस शुरू हो गया।
मस्ती के बीच रात 12 बजते ही गोले पटाखों के बीच नए साल का स्वागत हुआ। उसके बाद लोग हैपी न्यू ईयर कहते हुए रात भर झूमते रहे।
नए साल के स्वागत में सुबह से ही काली भवानी मंदिर, दुखहरणनाथ सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि व उन्नति के लिए मंदिर पहुंचकर कामना की।
स्टेशन रोड पर लोहिया धर्मशाला में गुरुवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गय, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार विपिन लोहिया ने अखंड रामायण पाठ के समापन पर मिष्ठान बांटा।
इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ आयोजित किए गए। तमाम लोगों ने मंदिर पहुंचकर कथा सुनी और भंडारे भी आयोजित किए गए।