{"_id":"63ebdb88b08102005100c9e5","slug":"cuurency-gonda-sog-team-catch-fraud-gonda-news-c-13-1-88232-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: 5.90 लाख के नकली नोटों के साथ तीन शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: 5.90 लाख के नकली नोटों के साथ तीन शातिर दबोचे
Wed, 15 Feb 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
गोंडा। नगर कोतवाली व एसओजी टीम ने जाली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 5.90 लाख रुपये के नकली नोट समेत एक पिस्टल, बीएसएफ व पुलिस की लोगो लगी कार, प्रिंटर व बड़े पैमाने पर नोट छापने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस उपाधीक्षक नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि जिले में काफी समय से नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसके लिए कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। मंगलवार को सूचना मिली थी कि गिरोह से जुड़े कुछ शातिर नकली नोट की बड़ी डील करने की फिराक में है।
टीम ने उतरौला मार्ग पर छापा मारा। छापे में तीन शातिर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 5.90 लाख रुपये की नकली करेंसी, 95 हजार रुपये के असली नोट, प्रिंटर, पिस्टल व कारतूस, बीएसएफ व पुलिस का लोगो लगी कार व नकली नोट छापने के कई उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया शातिर ननके शर्मा बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। साथ ही उसका भांजा नरसिंह नरायण शर्मा निवासी करमडीह भटपुरवा थाना धानेपुर व दिलीप कुमार तिवारी निवासी परसिया पंडित थाना धानेपुर इस पूरे कारोबार को अंजाम दे रहे थे।
सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को रिमांड के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस टीम में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल मिश्रा, उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा, जितेंद्र वर्मा व राम आशीष मौर्य प्रमुख हैं।