फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   customers beaten by Bank guards, blocked the road

बैंक के गार्ड ने ग्राहकों को पीटा, रोड जाम

Fri, 02 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
customers beaten by Bank guards, blocked the road
जाम लगाते बैंक ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सरायखास बाजार में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड ने शुक्रवार को लाइन लगवाने के नाम पर ग्राहकों को पीट दिया। गार्ड की अभद्रता से नाराज ग्राहकों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के समझाने तथा शाखा प्रबंधक द्वारा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


एसबीआई सरायखास में शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के ग्राहक लेन-देन के लिए पहुंचे। ग्राहकों की भीड़ अधिक थी, इसी बीच बैंक के गार्ड माताबदल तिवारी ने लाइन लगवाने के नाम पर ग्राहकों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घटना में बैंक ग्राहक छितलूपुर निवासी बुजुर्ग जैनब व रामगोपाल, दतलूपुर निवासी तनजीमा और पिपराग्रंट निवासी रिजवान घायल हो गए। गार्ड की अभद्रता से नाराज ग्राहकों ने शाखा के सामने रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसओ सादुल्लाहनगर विशाल श्रीवास्तव तथा एसएसआई इकरार अहमद ने ग्राहकों को समझा बुझाकर शांत कराया। शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने ग्राहकों को बताया कि घटना में बैंक गार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed