फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CRPF Havildar passes away due to heart attack last rites performed with guard of honour in Gonda

Gonda News: हार्ट अटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 26 Jun 2026 07:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 07:50 PM IST
सार

हार्ट अटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन हो गया। गोंडा में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार हुआ। वह श्रीनगर की 79 बटालियन में तैनात थे। मध्य प्रदेश के नीमच में ट्रेनिंग के लिए गए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CRPF Havildar passes away due to heart attack last rites performed with guard of honour in Gonda
श्याम बिहारी पांडेय की फाइल फोटो, बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सीआरपीएफ में तैनात हवलदार श्याम बिहारी पांडेय (46) का बृहस्पतिवार सुबह नाश्ता करने के बाद बैरक में जाते समय हृदयाघात से निधन हो गया। श्रीनगर की 79 बटालियन में तैनात श्याम बिहारी पांच दिवसीय प्रमोशन ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश के नीमच गए थे। शुक्रवार को शव उनके पैतृक गांव गोंडा के नरायनपुर जैसिंह पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीत्कार से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।

विज्ञापन


छोटे भाई अवध बिहारी पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भाई से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने नाश्ता करने और आराम के लिए बैरक में जाने की बात कही थी, लेकिन किसे पता था कि अनहोनी हो जाएगी। 
विज्ञापन




शव लेकर पहुंचे सीआरपीएफ के कांस्टेबल जीडी संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पर केमिकल लेप लगाने के लिए उदयपुर ले जाया गया। वहां सेना के वाहन द्वारा अहमदाबाद और फिर शुक्रवार को विमान से लखनऊ लाया गया। लखनऊ आशियाना स्थित 93वीं बटालियन के वाहन से शव को पैतृक गांव पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हवलदार का शव दोपहर करीब 12:30 बजे पैतृक गांव पहुंचा। इसके बाद सरयू नदी के पंचवटी स्थित शुद्धेवीर घाट पर सीआरपीएफ की 63वीं बटालियन अयोध्या के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बड़े बेटे अविनाश ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हवलदार श्याम बिहारी पांडेय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता परशुराम पांडेय पीएसी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका निधन हो चुका है। श्याम बिहारी के असमय निधन से उनकी पत्नी सुनीता और वृद्ध मां कृष्णा देवी बेसुध हैं। दो बेटे अविनाश (27), आयुष (20) और एक बेटी प्रियंका (17) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed