फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crowd of patients, haphazardly parked vehicles turned the traffic jam into a deadly one

Gonda News: मरीजों की भीड़, बेतरतीब खड़े वाहनों से जानलेवा बन गया जाम

Mon, 17 Mar 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients, haphazardly parked vehicles turned the traffic jam into a deadly one
मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने जाम में फंसे लोग। -संवाद - फोटो : संवाद
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के गेट पर अव्यवस्थाओं के चलते आए दिन लगने वाला भीषण जाम सोमवार को जानलेवा साबित हुआ। जाम में वाहन फंसने के कारण इलाज में देरी से सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट घनश्याम मिश्र की मौत पर बिलख रहे परिजन व्यवस्था को कोसते नजर आए। जिसने भी घनश्याम के परिजनों की पीड़ा सुनी, वह भावुक हो गया।
विज्ञापन

दरअसल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय से दो माह पहले सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया था। परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। होली की छुट्टी व रविवार के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीज व तीमारदार उमड़ पड़े। दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांग व उनके परिजन भी सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। इससे अस्पताल के मुख्य गेट पर भीषण जाम लग गया। मरीज व तीमारदार बमुश्किल से अस्पताल पहुंच सके।
विज्ञापन

इसी बीच जानकीनगर निवासी सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट घनश्याम मिश्र की तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर कार से अस्पताल पहुंचे तो जाम में फंस गए। नतीजतन इलाज में देरी से उनकी जान चली गई। चार एंबुलेंस भी अस्पताल के गेट पर काफी देर तक जाम में फंसी रहीं। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों की सांसें भी अटकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed