{"_id":"5e8ca70c8ebc3e72af615981","slug":"crowd-gathered-in-front-of-banks-to-break-lockdown-police-ran-gonda-news-lko516831824","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ बैंकों के सामने जुटी भीड़, पुलिस ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ बैंकों के सामने जुटी भीड़, पुलिस ने दौड़ाया
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। लॉकडाउन के दौरा नगर व ग्रामीण बैंकों के साथ बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ी तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार हो गए। दोपहर बाद पुलिस टीम ने निकलकर बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों को खदेड़ा।
करनैलगंज नगर के इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, प्रथमा सर्व यूपी बैंक, सेंट्रल बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के साथ-साथ नगर में चल रही दो एसबीआई फ्रेंचाइजी शाखाओं में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जहां लोग प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए किसानों, उज्जवला योजना के लाभार्थियों, एवं मजदूरों के खातों में धन की निकासी के लिए लोग लालायित दिखाई दिए।
बैंकों में उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। लगातार पुलिस कर्मियों को लोगों की लाइन लगवाने व एक दूसरे के बीच दूरी बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब 200 से 300 मीटर लंबी लाइनें हर बैंकों में दिखाई दीं।
विज्ञापन
कोतवाल केके राणा, चौकी प्रभारी रणजीत यादव भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सभी बैंकों का चक्कर काटते रहे और ग्राहकों को समझा-बुझाकर कतार बद्ध करते रहे। मगर देर शाम तक लाइन खत्म नहीं हुई।