फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Criminals will come out of jail after becoming skilled

Gonda News: हुनरमंद बनकर जेल से निकलेंगे अपराधी

Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Criminals will come out of jail after becoming skilled
गोंडा। अपराध की दुनिया में कदम रख चुके लोगों को हुनरमंद बनाकर बेहतर जिंदगी देने का कार्य जेल प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। विभिन्न आरोपों में जेल में निरुद्ध बंदियों का कौशल विकास किया जा रहा है। 40 महिला-पुरुषों को रोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बाहर निकलने के बाद वह सम्मानजनक तरीके से रोजी-रोटी कमा सकें।
विज्ञापन

चोरी, डकैती, हत्या आदि मामलों में जेल में बंद आरोपियों को बेहतर जीवन देने के लिए कौशल विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की कौशल विकास योजना के दूसरे चरण में बंदियोें को दो बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डिप्टी जेलर विवेक सिंह ने बताया कि 20 महिला बंदियों को कढ़ाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में 20 महिलाओं को सिलाई भी सिखाई जा चुकी है। वहीं 20 पुरुष कैदियों के बैच को फर्नीचर का काम सिखा कर कुर्सी, मेज, बेड, सोफा, आलमारी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में जेल से सजा पूरी कर छूटने के बाद वह इस हुनर से खुद का व्यवसाय कर दूसरों को भी रोजगार से जोड़ सकेंगे।
विज्ञापन



गोंडा कारागार के अधीक्षक पीके सिंह ने बताया कि बंदियों को कौशल विकास के तहत हुनरमंद बनाने के लिए अलग अलग ट्रेड से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि सजा पूरी करने के बाद इन्हें भरण पोषण के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इस दौरान परिसर में ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed