फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Criminal shot in the leg during an encounter

Gonda News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

Thu, 27 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Criminal shot in the leg during an encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी, मौके पर पड़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया स
मसकनवा/गोंडा। छपिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने बुधवार रात बिरहीपुर बाग के पास मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चेकिंग के दौरान टीम को देखकर बाइक से भागने लगा। पीछा करने पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान तिलकराम उर्फ झिनकू निवासी भेलखा, थाना छपिया के रूप में हुई है। उसे सीएचसी छपिया ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा 17,100 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 25 मई की रात छपिया क्षेत्र के एक घर में घुसकर महिला और उसकी बहू से मारपीट की गई थी। इसके बाद बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चुराए गए थे। वहीं, 28 जून की रात एक अन्य घर में अकेली बुजुर्ग महिला को असलहे के बल पर धमकाकर आभूषण लूटे गए थे।
विज्ञापन


एएसपी (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने छपिया के अलावा खोड़ारे और देहात कोतवाली देहात क्षेत्र में भी चोरी और लूट की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चार मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है और चोरी का अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तिलकराम उर्फ झिनकू के खिलाफ गोंडा और बस्ती जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, माल बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट समेत 25 प्राथमिकी दर्ज हैं। उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी, मौके पर पड़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया स

मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी, मौके पर पड़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया स

मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी, मौके पर पड़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया स

मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी, मौके पर पड़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed