{"_id":"5c9e51bfbdec221402335600","slug":"youth-killed-by-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर खेत में फेंका शव, ग्रामीणों ने घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर खेत में फेंका शव, ग्रामीणों ने घेरा थाना
Fri, 29 Mar 2019 10:41 PM IST
रमेश रमेश
amar ujala
amar ujala
Published by: रमेश रमेश
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिवारी पुरवा का रहने वाला एक युवक गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लादकर बेचने मैजापुर चीनी मिल गया था। रास्ते में उसकी हत्या करके शव को पास के खेत में फेंक दिया गया। युवक की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना कटरा बाजार में तहरीर दी।
मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर एसडीएम करनैलगंज व सीओ करनैलगंज ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के रायपुर गांव के मजरे तिवारी पुरवा की रहने वाली शीला पत्नी रामप्रताप ने बताया कि उसका पति राम प्रताप गुरुवार को कौड़िया थाना क्षेत्र के उड़िला गांव के रहने वाले सगे दो भाईयों के साथ उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लादकर बेचने के लिए मैजापुर चीनी मिल गया था।
विज्ञापन
एक भाई ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था और दूसरा रामप्रताप के साथ उस पर बैठा था। शीला ने बताया कि गन्ना बेचकर वापस लौटते समय 28 मार्च की देर शाम उड़िला गांव के रहने वाले दोनों भाईयों ने मिलकर उसके 35 वर्षीय पति राम प्रताप की हत्या करके शव को सड़क किनारे गेहूूं के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए।
मामले में राम प्रताप की पत्नी शीला ने उड़िला गांव के रहने वाले दो सगे भाईयों के खिलाफ थाना कटरा बाजार में तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
घेराव की सूचना पर एसडीएम करनैलगंज आरके वर्मा व सीओ करनैलगंज जितेन्द्र कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि राम प्रताप की पत्नी शीला ने सगे दो भाईयों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
-रामप्रताप की हत्या में कार्रवाई को लेकर चल रहे थाने के घेराव के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह व सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे भी मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पहले ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ली उसके बाद उन्हें कार्यवाही का आश्वासन देकर वापस हो गए।
-रायपुर गांव के मजरे तिवारी पुरवा के रहने वाले रामप्रताप के शव को उसके रिश्तेदार लालपुर निवासी प्रभात कुमार की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार दूबे, सीओ करनैलगंज