{"_id":"df1736d9d9cff3eb8979c8fb4571d077","slug":"young-man-shot-by-bike-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में नगवा मोड़ के पास सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के भदुवा तरहर गांव के रहने वाले राघवराम पांडेय का बेटा विनय पांडेय (30) 14 जून को अपनी चाची प्रभा देवी पत्नी उमाशंकर को लाने उनके मायके अंबेडकरनगर बाइक से गया था। वहां से 15 जून की रात वह चाची को मोटरसाइकिल से लेकर अपने घर लौट रहा था। जब वह दोनों वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर नगवा मोड़ के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और विनय को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश डुमरियाडीह की ओर भाग गए। गंभीर रूप से घायल विनय को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष वजीरगंज अवधेशराज सिंह ने बताया कि विनय और उसकी चाची से बदमाशों ने लूट का प्रयास नहीं किया। इसलिए विनय को किसी ने रंजिश में गोली मारी है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन