फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young girl was raped several months

युवती से कई महीने तक किया रेप

Wed, 30 Dec 2015 10:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती को गांव का ही एक युवक कई महीनों से रेप करने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर उसे जान से मार की कोशिश भी की।
विज्ञापन


 मामला सामने आने पर गांव के कुछ लोगों ने इस मामले में कार्रवाई किए जाने का पक्ष रखने के बजाए युवती के पिता के सामने दोनों की शादी कराने का अनोखा प्रस्ताव रख दिया। युवती के पिता ने कोतवाली में दोषी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में केस दर्ज कराने के बजाए दोनों पक्षों में पंचायत कराने में लगी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। गांव का ही एक युवक कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसके गर्भ ठहर जाने के बाद युवक ने युवती को शौंच जाते समय खेत में खींच ले गया तथा गला दबाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चिल्लाहट सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो युवती ने आप बीती बताई। लोगों ने युवक के जाति बिरादरी का होने के नाते पीड़ित युवती से शादी करके उसका जीवन बचाने की  शर्त रखी। जिसका पिता ने विरोध किया। इस पर कुछ लोगों ने उसे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती के पिता ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।


पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाए थाने पर दोनो पक्षों को बुलाकर पंचायत कराने के मूड में है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज दिवाकर सिंह का कहना है कार्रवाई की जा रही है। युवती मंद बुद्धि की है मगर दोनों की रजामंदी से संबंध थे। एक ही बिरादरी का मामला है। आरोपी युवक व उसके परिवारीजनों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed