फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women murdered due to dowry

दहेज के लिए विवाहिता का कत्ल

Fri, 26 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women murdered due to dowry
ससुराल वालों ने गुरुवार को महिला को प्रताड़ित कर उसे जहर देकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में महिला के पिता ने थाना खरगूपुर में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
थाना खरगूपुर क्षेत्र के सेवरहा गांव के मजरे दरियावपुरवा के रहने वाले सत्तार अली ने थाना खरगूपुर में गुरुवार को केस दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उसने बेटी गुड़िया (30) की शादी दस साल पहले असिधा गांव के मजरे लहदोवा के रहने वाले बक्सुल्ला के बेटे अजीज से की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद बेटी के दो बच्चे हुए। इनमें तबस्सुम (7) व बेटा नूरआलम (3) है। सत्तार के मुताबिक ससुराल वाले गुड़िया को प्रताड़ित करते थे। वह ससुराल वालों की प्रताड़ना को सहकर गुजर-बसर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तार अली ने बताया कि इसी बीच दो माह पूर्व अजीज ने पहली पत्नी के होते हुए फैजाबाद जनपद के गोसाईंगज थाना क्षेत्र के देवरा गांव की रहने वाली कुसमा से दूसरी शादी कर ली और उसे साथ घर ले आया।

सत्तार का आरोप है कि अजीज ने दूसरी शादी के बाद से ही गुड़िया को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और गुरुवार को गुड़िया को जहर देकर मार डाला। बेटी के ससुराल के गांव वालों से मिली सूचना के बाद जब वह पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था।


इस मामले में सत्तार अली ने थाना खरगूपुर में पति अजीज, ससुर बक्सुल्ला, सास रेहाना, ननद फूलजहां व दूसरी पत्नी कुसमा के खिलाफ प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed