{"_id":"855524ea5899e09b49cbe95702b8d588","slug":"women-killed-for-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन न मिलने पर महिला की हत्या कर गायब किया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन न मिलने पर महिला की हत्या कर गायब किया शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भूपगंज बाजार की रहने वाली एक महिला को ससुराल वालों ने दहेज में चौपहिया वाहन न मिलने पर मारकर उसका शव गायब कर दिया। इस मामले में महिला के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पयागपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इटियाथोक बाजार निवासी रामकिशोर जायसवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी सुमन की शादी बीती 30 अप्रैल को पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार के रहने वाले रामरंग जायसवाल के बेटे धवल जायसवाल के साथ की थी। शादी में नौ लाख रुपये दिए थे। रामकिशोर के मुताबिक वह अपनी बेटी को लाने उसकी ससुराल गया तो ससुराल वालों ने दहेज मेें चौपहिया वाहन की मांग की। उसने गाड़ी देने का वादा किया और बेटी को साथ ले आया। रामकिशोर के मुताबिक बेटी ने बताया कि ससुराल वाले चौपहिया वाहन के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। सुमन ने उसे (रामकिशोर) को बताया कि ससुराल वालों ने कहा कि गाड़ी लिए बगैर आई तो मारकर शव गायब कर देंगे। रामकिशोर ने बताया कि आठ जून को सुमन के ससुर रामरंग आए और उसको ससुराल लेकर चले गए। बताया कि 10 जून को देर रात दो बजे रामरंग का फोन आया कि सुमन घर से गायब है। इसकी सूचना पर वह परिवारीजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा और सुमन के बारे में पूछा तो ससुराल वाले टाल-मटोल करने लगे। रामकिशोर का आरोप है कि ससुराल वालों ने सुमन की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। इस मामले में रामकिशोर ने पति धवल, ससुर रामरंग, सास विमला, जेठ संजय व जेठानी अंशी के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने के लिए शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन