{"_id":"54576120225ef31eb0eff594fd490a15","slug":"uncle-nephew-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे को पीटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र की याकूबगंज बाजार में रविवार को बाइक टकराने से डांटने पर नाराज बाइक सवार ने अपने कई साथियों के साथ एक दुकानदार पर हमला बोल दिया। पिटाई से दुकानदार व उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
याकूबगंज बाजार निवासी शाह मोहम्मद की बाजार में ही लोहे का दरवाजा बनाने की दुकान है। शाह मोहम्मद के मुताबिक रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे राजापुर गांव का इकरार बाइक लेकर उसकी दुकान में घुस आया। बाइक टकराने से उसकी दुकान में रखा लोहे का दरवाजा गिर पड़ा।
इस पर शाह मोहम्मद ने इकरार को डांटते हुए ठीक से बाइक चलाने की हिदायत दी। इससे नाराज इकरार करीब आधे घंटे बाद कई साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और शाह मोहम्मद पर हमला बोल दिया। हमले में शाह मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी बीच उसका भतीजा अकरम भी मौके पर पहुंच गया तो हमलावरों ने उसे भी जमकर पीटा। शोर सुनकर जब बाजार के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।