फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two youths arrested with 190 bombs

190 हथगोलों के साथ दो शातिर दबोचे

Sat, 14 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 14 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
two youths arrested with 190 bombs
कौड़िया थाने में बरामद हथगोलों के साथ बैठे पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को धमकाने व गड़बड़ी फैलाने के नीयत से कानपुर से खरीद कर लाए 190 हथगोलों के साथ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो शातिरों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कौड़िया थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कटराबाजार क्षेत्र जिले के अतिसंवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है। इसी के मद्देनजर यहां पुलिस काफी चौकसी बरत रही है। चुनाव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस दिन-रात पेट्रोलिंग करने के साथ वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र दुबहा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी भारत यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उन्हें क्षेत्र में गोला बारूद बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर वह स्वाट टीम के प्रभारी अतुल चतुर्वेदी के साथ दुबहा बाजार से कटुआ नाला को जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उन्हें दो युवक पैदल ही बोरे समेत आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन दोनों को दौड़ाकर दुबहा बाजार के ग्राम प्रधान मोहर्रम अली के घर के पास पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अख्तर हुसैन व अब्दुल कलाम उर्फ भूरे निवासी दुबहा बाजार बताया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से 190 हथगोले मिले। इतनी भारी मात्रा में हथगोलों को देखकर पुलिस टीम के होश उड़ गए। पुलिस टीम दोनों आरोपी युवकों को लेकर कौड़िया थाने पहुंची और दोनों से गहन पूछताछ की गई।

युवकों ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को बेचने के लिए वह इन हथगोलों को कानपुर से खरीद कर ला रहे थे। चौकी प्रभारी के मुताबिक, हथगोलों से चुनाव में वोटरों को डराये धमकाए जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से क्षेत्र रक्तरंजित होने से बच गया।


चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक पूछताछ में यह नहीं बता सके, वह किसे हथगोला बेचने वाले थे। कौड़िया थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed