{"_id":"fccc4c72dc79da42331771a6281ac51f","slug":"two-injured-in-revenge-of-election-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट दो घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
थाना परसपुर क्षेत्र के सिंगरिया गांव के महाटोला के रहने वाले विनय ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। विनय के मुताबिक वह चुनाव हार गए इससे नाराज होकर उनका बेटा कुणाल सिंह मंगलवार को उनके घर में घुस आए और उसे मारपीटकर घायल कर दिया। इस मामले में विनय ने थाना परसपुर में कुणाल सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी घटना में थाना परसपुर क्षेत्र के ही ग्राम कंडरु हाकिम पुरवा की रहने वाली शांति सिंह पत्नी करिया सिंह ने बताया कि उसके गंाव के ही रहने वाले ज्ञानचंद सिंह प्रधानी का चुनाव लड़े थे, मगर वह चुनाव हार गए। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को ज्ञानचंद सिंह के बेटे रौनक सिंह व कल्लू सिंह उसके घर पर चढ़ आए और अभद्रता करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। लोगों के बीच बराव करने पर धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में शंाति सिंह ने थाना परसपुर में रौनक सिंह व कल्लू सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन