फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   truck made two kiln laborers dead

तेज रफ्तार ट्रक ने दो भट्ठा मजदूरों को रौंदा, मौत.

Tue, 16 May 2017 11:05 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 16 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
 truck made two kiln laborers dead
car accident
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में गुमड़ीघाट पुल के पास सोमवार रात घर गृहस्थी का सामान लेकर भट्ठे पर लौट रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरे ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दोनों भट्ठा मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेजा है। ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है।       
विज्ञापन

मंगलवार को उतरौला कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि सोमवार की रात गुमड़ी घाट के निकट एक भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूर हाट बाजार से घर गृहस्थी का सामान लेकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमड़ी पुल के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों मजदूरों को रौंद दिया। मजदूरों की पहचान परमेश्वर प्रसाद तथा रमाशंकर चौहान उर्फ मनपू के रूप में हुई है। परमेश्वर व रमाशंकर छत्तीशगढ़ राज्य के थाना सीपत ग्राम भदरापारा के निवासी हैं।

दोनों लोग यहां पर रोजी रोटी के लिए ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। ट्रक की चपेट में आने से परमेश्वर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रमाशंकर चौहान को आस पास के लोगों ने इलाज के लिए वाहन से अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। अस्पताल ले जाते समय ही

रास्ते में रमाशंकर की भी मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को भी भेजी गई है।


ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक तथा वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।   दोनों मजूदरों के मौत की सूचना मिलते ही भट्ठे पर रहने वाले अन्य साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने भी घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed