{"_id":"56eae4ac4f1c1b7f258b45bb","slug":"tractor-trolley-crushed-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुरकोतवाली क्षेत्र के देबियापुर गांव के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल जा रही कक्षा छह की छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। इस मामले में छात्रा के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के करौली महादेवा गांव निवासी अब्दुल कय्यूूम की पुत्री हबीबा (15) इलाके के पूरे हृदय जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। कय्यूूम के मुताबिक हबीबा गुरुवार को सुबह स्कूल जा रही थी।
इसी दौरान रास्ते में पोखरा-देबियापुर रोड पर देबियापुर गांव के पास एक ईंट-भट्ठे से ईंटें लादकर तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे हबीबा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो जाने से इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया।
छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में छात्रा के पिता कय्यूम ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनकापुर के कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।