फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three lacs rupees cheated of getting bluffing flat

प्लाट दिलाने का झांसा दे तीन लाख ठगे

Sun, 10 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 10 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three lacs rupees cheated of getting bluffing flat
रुपये - फोटो : DEMO Pics
कस्बा परसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को नोएडा में प्लाट दिलाने का झांसा देकर सगे भाइयों ने उससे 3.20 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पीड़ित ने परसपुर थाने में रविवार को आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के सिंगरिया गांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह परसपुर कस्बे में मकान बनवाकर रहता है। चंद्रप्रकाश के मुताबिक संभालपुरवा निवासी शिवबहादुर सिंह कस्बे में उसका पड़ोसी है और दिल्ली में पिछले 25 साल से नौकरी करता है।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश ने बताया कि शिवबहादुर जब घर आता था तो उसे मिलता रहता था। चंद्रप्रकाश के मुताबिक शिवबहादुर उससे मिला और नोएडा में प्लाट दिलवाने की बात कही, जिससे वह उसके झांसे में आ गया। शिवबहादुर ने उससे प्लाट के रजिस्ट्रेशन के लिए एक कागजात पर दस्तखत कराए और रजिस्ट्रेशन के लिए 50 हजार रुपये मांगे। 50 हजार रुपये लेने के बाद वह दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसने दिल्ली से फोन कर बताया कि कागजात जमा हो गए हैं और एक सप्ताह के अंदर एक लाख 20 हजार रुपये की किश्त जमा करनी है। यदि समय पर किश्त जमा नहीं हुई तो प्लाट निरस्त हो जाएगा।

 

चंद्रप्रकाश का आरोप है कि उसने 26 जून 2013 को शिवबहादुर के खाते में एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये और 27 जून को 70 हजार रुपये आरटीजीएस किए। चंद्रप्रकाश ने बताया कि नौ माह बाद शिवबहादुर ने उसे फोन किया और बताया कि एक सप्ताह के अंदर 1.50 लाख रुपये जमा करना होगा, जिससे प्लाट के कागजात बन जाएं, नहीं तो प्लाट का रजिस्ट्रेशन निरस्त हो जाएगा और रुपये भी वापस नहीं होंगे।

 

चंद्रप्रकाश के मुताबिक 28 मार्च 2014 को उसने शिवबहादुर के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिए। इसके कुछ दिनों बाद जब उसने शिवबहादुर से प्लाट के कागजात मांगे तो वह हीलाहवाली करने लगा। चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसे जब प्लाट नहीं मिला तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर शिवबहादुर ने उसे 50 हजार रुपये का एक और दो लाख रुपये का दूसरा चेक दिया। जब उसने भुगतान के लिए बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया।


चेक बाउंस होने पर उसने शिवबहादुर से शिकायत की तो उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया और उसे धमकी दी। चंद्रप्रकाश ने बताया कि शिवबहादुर के भाई राम सिंह ने भी उससे 10 हजार रुपये यह कह कर ले लिए कि शिवबहादुर ने मांगे हैं, मगर रुपये वापस नहीं किए। चंद्रप्रकाश सिंह ने थाना परसपुर में शिवबहादुर सिंह और उसके भाई राम सिंह के खिलाफ जालसाजी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed