{"_id":"5900ded74f1c1b9d65c0e319","slug":"three-dead-in-road-accidents-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Amarujala
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के सेमरही गांव के रहने वाला जुग्गीलाल 30 धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बग्गीरोड पर चाय की दुकान चलाता था। मंगलवार को वह अपने दुकान पर काम करने वाले राकेश वर्मा (27) के साथ बाइक से गोंडा आया था।
यहां से देर रात वह अपने दुकान पर लौट रहा था। वह कोतवाली देहात के सोनवरसा गांव के समीप पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। इस ठोकर से दोनों बाइक समेत सड़क पर ही गिर पड़े। इसके बाद अज्ञात वाहन का चालक दोनो को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में जुग्गीलाल व राकेश गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे डायल 100 की टीम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जुग्गीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल देहात अशोक सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के हर्नाटायर गांव के मजरे उड़नापुर के रहने वाले झिनकाने यादव (60) पुत्र जहली यादव बुधवार को दिन में 11 बजे साइकिल से मनकापुर बाजार जा रहे थे। मनकापुर-गोंडा मार्ग पर बंजरिया गांव के पास पीछे से आ रही सरकारी (108) एम्बुलेंस का साइड शीशा झिनकाने के सिर में लग जाने से उसका सर फट गया जिससे मौके पर ही गिर कर उसकी मौत हो गई।
घटना स्थल से चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्क्षभारी कोतवाल एसएसआई राहुल सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भतीजे बुधराम यादव पुत्र राम चरन यादव की तहरीर पर अज्ञात एम्बुलेन्स के खिलाफ वाहन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है तथा घटना स्थल से वाहन का साइड शीशा बरामद हुआ है, जाँच की जा रही है।
तीसरी घटना थाना कटरा बाजार अंर्तगत चूंटीपुर मोड़ के पास घटी। ग्राम धरमपुर निवासी जयप्रकाश (38) अपनी पत्नी गुड़िया के साथ मंगलवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर करनैलगंज अपने घर जा रहे थे। ग्राम चूंटीपुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि तेज गति से दौड़ता हुआ एक नीलगाय सड़क पार कर रहा था। वह बाइक से टकरा गया। जिस पर बाइक सवार दोनों लोग मार्ग पर बाइक समेत गिर गये।
जिसमें पति को हल्की चोटें आईं, लेकिन उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों लोगों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जयप्रकाश का दवा इलाज चल रहा है।