फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   theft of two million from a home

घ्ार से कब लगाकर दो लाख की चोरी

Fri, 21 Aug 2015 11:29 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के गजपुर ग्रिंट के मजरे पन्नाडीह में चोरों ने मकान में बीती रात नकब लगाकर करीब दो लाख रुपये का जेवर व सामान उड़ा दिया। परिवारीजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गजपुर ग्रिंट के मजरे पन्नाडीह निवासी प्यारेलाल ने बताया कि गुरुवार रात उनका परिवार घर के बाहर सो रहा था। रात में चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगा दी। नकब के रास्ते घर में घुसे चोर कमरे में रखा बक्सा व अटैची उठा ले गए।
विज्ञापन


प्यारेलाल व परिवारीजनों को मामले की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। प्यारेलाल के मुताबिक चोर उसके घर से  करीब दो लाख रुपये के जेवर व सामान उठा ले गए हैं। प्यारेलाल व ग्रामीणों की छानबीन के दौरान चोरों द्वारा घर से उठाया गया संदूक व अटैची गांव के बाहर गन्ने के खेत में टूटी हुई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यारेलाल ने मामले की सूचना हुसैनाबाद पुलिस चौकी पर दी है। चौकी प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed