फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man's body was found hanging at home

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 22 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 22 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging at home
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
मोतीगंज थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव में गुरुवार की रात एक युवक का शव उसके घर के कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव का रहने वाला सतीश चंद रोजी-रोटी के लिए लुधियाना में नौकरी करता है। उसकी पत्नी मिथलेश यहां बच्चाें के साथ रहती है। गुरुवार को मिथिलेश पास के एक गांव में समारोह में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन


घर में उसका बेटा लालन उर्फ जगदम्मा (26) अकेला था। समारोह से देर रात मिथिलेश लौटी और घर के अंदर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसके  बेटे लालन उर्फ जगदम्मा का शव घर के कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। मिथिलेश ने मामले की सूचना मोतीगंज थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मोतीगंज अवधेशराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed