फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The two groups clashed in sugar trolley yard, firing

चीनी मिल ट्राली यार्ड में दो गुट भिड़े, फायरिंग

Mon, 21 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The two groups clashed in sugar trolley yard, firing
Firing
बलरामपुर चीनी मिल के पास रविवार रात गन्ना लदी ट्रक से पिकअप गाड़ी में टक्कर लगने पर दो गुट भिड़ गए। ट्रक चालकों ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पिकअप चालक के समर्थकों ने भी ट्रक चालकों पर हमला कर दिया। मारपीट में एक आदमी का सिर फूट गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने दहशत फैलाने की नियत से तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। किसी पक्ष ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


रविवार रात 9 बजे भगवतीगंज बलरामपुर चीनी मिल के पास गन्ना लदी ट्रक से पिकप गाड़ी को ठोकर लग गई। दोनों चालकों में विवाद हो गया। विवाद की स्थिति यह रही कि ट्रक चालक तथा पिकअप चालक के समर्थकों ने बारी-बारी से एक-दूसरे पर हमला किया। एक व्यक्ति का सिर फूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के चलते बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। अंधेरे में घटना को लेकर काफी अफरा-तफरी मची रही। लोगों का कहना था कि तमंचे से फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठियां भी भांजनी पड़ी।

नगर कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि ट्रक तथा पिकप में हुई भिड़ंत को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed