फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The lovers were also killed by hanging

प्रेमी युगल ने फांसी लगा दी जान

Sun, 08 Nov 2015 12:50 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिंदगी साथ जीने की राह में पैदा हुईं मुश्किलों के कारण एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह प्रेमी-प्रेमिका का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लैबुड़वा भोजपुर गांव के बाहर ग्रामीणों ने आम के बाग में शनिवार सुबह प्रेमी युगल का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटकता देखा।

थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रेमी युगल की पहचान रिंकू शिल्पकार (22) पुत्र बुद्धू निवासी गैसड़ी बाजार तथा बेबी शिल्पकार (21) पुत्री रामकिशुन निवासी लैबुड़वा भोजपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक रिंकू की बहन की शादी लैबुड़वा भोजपुर गांव में हुई है।
विज्ञापन


रिंकू का बहन के यहां आना-जाना था। इसी दौरान रिंकू की बहन के पड़ोस में रहने वाली बेबी से जान-पहचान हो गई। दोनों के बीच कब प्यार हो गया और उन्होंने साथ जीने-मरने का कब निर्णय ले लिया, यह बात परिवारीजन नहीं जान सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवारीजनों को यह मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकिशुन के मुताबिक पांच नवंबर को रिंकू बेबी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि बेबी की शादी हो चुकी थी, लेकिन अभी गौना नहीं गया था।


रिंकू व बेबी को इस बात का मलाल था कि उनके इस रिश्ते को परिवारीजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसी के चलते रिंकू व बेबी ने मौत को गले लगा लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा हो जाएगा। घटना के संबंध में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed