फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tantric women hanged from trees, burnt

तांत्रिक ने महिला को पेड़ से लटकाया, आग लगाई

Sat, 24 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 24 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tantric women hanged from trees, burnt
अलीगढ़ में सिलेंडर फटने से डाई कास्टिंग फैक्ट्री में आग - फोटो : self
बाल्हाराई गांव में दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति और ससुराल वालों ने महिला को प्रेतात्मा के साए से मुक्ति दिलाने के बहाने उसे मारापीटा। इसके बाद एक तांत्रिक से मिलकर उसे पेड़ पर लटकाकर नीचे आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता ने कोतवाली देहात मेें पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के मधईपुर के रहने वाले सांवला प्रसाद मिश्र ने कोतवाली देहात में शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी गोल्डी की शादी तीन साल पहले थाना वजीरगंज क्षेत्र के बाल्हाराई गांव निवासी सत्यनरायन मिश्र के बेटे राकेश मिश्र के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए वे गोल्डी को प्रताड़ित किया करते थे। इसी बीच गोल्डी ने एक बेटे को जन्म दिया। सांवला प्रसाद के मुताबिक बाइक न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने गोल्डी पर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उसे प्रेत आत्मा ने जकड़ रखा है। सांवला प्रसाद का आरोप है कि बीते दिनों ससुराल वाले प्रेत आत्मा के साए से गोल्डी को मुक्ति दिलाने के बहाने उसे बटौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्तावर सिंह स्थित एक तांत्रिक के यहां ले गए। वहां तांत्रिक के संग मिलकर गोल्डी को एक पेड़ से लटका दिया और नीचे आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में सांवला प्रसाद ने कोतवाली देहात में पति राकेश कुमार मिश्र, ससुर सत्यनरायन मिश्र, देवर स्वामी दयाल मिश्र, जेठ बद्रीदयाल मिश्र के खिलाफ दहेज व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed