{"_id":"5cbf5675bdec22068c42b6bb","slug":"students-body-found-near-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रा का गला काट रेल ट्रैक किनारे फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीटेक छात्रा का गला काट रेल ट्रैक किनारे फेंका शव
Tue, 23 Apr 2019 11:46 PM IST
रमेश रमेश
amar ujala
amar ujala
Published by: रमेश रमेश
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ से बीटेक कर रही छात्रा की हत्या कर उसका शव बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। छात्रा देवरिया की रहने वाली थी।
वह सोमवार की रात देवरिया के बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में छात्रा के पिता ने बेटी की हत्या कर ट्रैक पर शव फेंकने की तहरीर दी है। देविरया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के चंदौली छावनी गांव के रहने वाले रमेश सिंह की 19 वर्षीया बेटी गरिमा सिंह लखनऊ के आईईटी से इलेक्ट्रिकल थर्ड ईयर की छात्रा थी।
वह अपने घर से लखनऊ अकेले आया जाया करती थी। गरिमा के पिता रमेश सिंह के मुताबिक गरिमा के ननिहाल में शादी थी, इसलिए वह कुछ दिनों पहले लखनऊ से शादी में शामिल होने के लिए घर आई थी।
विज्ञापन
सोमवार को उसे लखनऊ जाना था, सारी तैयारी के बाद वह बेटी गरिमा को बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन ट्रेन पर बिठाने आए थे। गरिमा को रात तकरीबन सवा नौ बजे कृषक एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में बिठाने के बाद जब ट्रेन रवाना हो गई तो वह घर लौट गए।
रमेश ने बताया कि लखनऊ में ट्रेन के पहुंचने का समय तकरीबन छह बजे का है, इसलिए उन्होंने बेटी के मोबाइल फोन पर सात बजे फोन मिलाया। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ, इसके कुछ देर के बाद जीआरपी मनकापुर के चौकी प्रभारी रिजवान का फोन आया और उन्होंने बताया कि गरिमा का शव बभननान रेलवे स्टेशन के ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है, उसका गला कटा है।
रमेश सिंह का कहना है कि उनकी बेटी की किसी ने हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में रमेश सिंह ने कोतवाली जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की तहरीर दी है।
कोतवाली जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह का कहना है कि गरिमा की हत्या नहीं बल्कि ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मगर मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।