{"_id":"56f96ed34f1c1bfa02f00410","slug":"student-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को किया अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज के कटरा शिवदयालगंज-टिकरी मार्ग पर स्थित खड़ौव्वा गांव के एक किराना व्यवसायी के घर रविवार की आधी रात बोलेरो सवार बदमाश आ धमके। इसके बाद बदमाशों ने परिवारीजनों पर तमंचा तान दिया और माता-पिता के सामने ही कक्षा नौ की छात्रा को उठा ले गए। इस मामले में छात्रा के पिता ने नवाबगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि वह कटरा शिवदयालगंज मार्ग पर खड़ौव्वा गांव के पास किराने की दुकान चलाता है। चंद्र प्रकाश के मुताबिक उसकी बेटी मनीषा शुक्ला (14) रीवां के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है।
चंद्र प्रकाश ने बताया कि रविवार की रात वह परिवारीजनों के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। तभी आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे एक बोलरो से कुछ लोग उसके घर पर आ धमके। वे उसकी बेटी को सोते समय उठाकर बोलेरो में बैठाने लगे तो बेटी ने शोर मचाया।
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनकर सभी लोग जाग गए तो बदमाशों ने उसके, पत्नी मायावाती देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों पर तमंचा तान दिया और धमकाते हुए उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, मगर तब तक वे भाग गए।
इस मामले में चंद्र प्रकाश शुक्ल ने थाना नवाबगंज में बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।