फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SDO beaten by villagers

एसडीओ को ग्रामीणों ने पीटा

Tue, 28 Jul 2015 11:07 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
कुंदुरखी गांव में बीते दिन राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की चौपाल खत्म होने के बाद विद्युतीकरण के तहत गाड़े जाने वाले खंभों का विवाद सुलझाने पहुंचे एसडीओ वीके सिंह से कुछ लोगों ने अभद्रता कर हाथापाई की। एसडीओ ने इसकी शिकायत मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी से करते हुए मामले में एक तहरीर मनकापुर थाने में देने की बात कही है।
विज्ञापन


यह घटना सोमवार को हुई। बताया जाता है कि कुंदुरखी गांव में पावर कॉरपोरेशन की ओर से 30 खंभों की एक लाइन बनवाई जा रही है। इसके 26 खंभे गाड़े जा चुके हैं, जबकि शेष बचे चार खंभों के गाड़ने पर कुछ ग्रामीण आपत्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कुंदुरखी गांव में लगी चौपाल में विद्युतीकरण की लाइन पूरी न हो पाने की शिकायत जब राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह से हुई तो उन्होंने क्षेत्रीय एसडीओ को बुलाकर इसका विवाद हल कराते हुए लाइन का काम पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जाते ही गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर पावर कारॅपोरेशन के एसडीओ वीके सिंह की कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट की आ गई।

बताते हैं कि कहासुनी के दौरान ही एसडीओ से कुछ लोगों ने बदसुलूकी करते हुए उन्हें पीट दिया। इसकी शिकायत एसडीओ ने गांव से लौटकर अपने उच्चाधिकारियों से की। एसडीओ वीके सिंह का कहना है कि उनके साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की है।


वह तो गांव में लोगों को इसलिए समझाने गए थे, ताकि खंभे गाड़ने का विवाद सुलझ जाए और लाइन बन जाए। कहा कि इस मामले में वह मनकापुर थाने में तहरीर देेंगे।  वहीं, पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में वह खुद भी जिला प्रशासन के लोगों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed