फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Robbery in a village of Gonda.

तीन घरों पर डकैतों का धावा, मारपीट कर छह को किया घायल

Thu, 02 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Thu, 02 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Robbery in a village of Gonda.
- फोटो : amar ujala

तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के गौहानी गांव के ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए डाका डालने आए 11 डकैतों को दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए डकैतों के कई साथी 1.85 लाख की नगदी समेत दो लाख के जेवरात व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


असल में, बुधवार देर रात बेखौफ सशस्त्र डकैतों ने गौहानी गांव के तीन घरों में धावा बोला और परिवार को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। विरोध पर महिलाओं समेत छह को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


डकैतों की पिटाई से बचने के लिए एक महिला छत से कूद गई। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने डकैतों के पास से 20 हजार नकद व जेवरात बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के गौहानी गांव के रहने वाले रामायण पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात वह घर के बाहर सो रहे थे, उनकी पत्नी राधा और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे।

जैसे ही पेड़ के नीचे पहुंचा कर दिया हमला

 Robbery in a village of Gonda.
डकैती के बाद थाने पर मौजूद भीड़ - फोटो : amar ujala

रामायण के मुताबिक देर रात 12 बजे आहट पर उनकी नींद खुली तो पास के पीपल के पेड़ के नीचे उन्हें एक व्यक्ति नजर आया। वह जब वहां पहुंचे तो उसके कई साथी आ गए और उन्हें लाठी से मारने लगे।

शोर सुनकर उनकी पत्नी राधा दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो डकैतों ने उन्हें मारापीटा और कान का बाला नोच लिया, जिससे उसका कान कट गया और वह घायल हो गई।

रामायण ने बताया कि डकैत मकान बनवाने के लिए घर में रखी 1.70 लाख की नगदी व संदूक उठा ले गए। जिसमें सोने की झुमकी, मटरमाला व पायल थी। रामायण ने लूटे गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये बताई है।

इसी के बाद डकैतों ने पड़ोस के रहने वाले रामायण की भाभी अन्नूपूर्णा देवी पत्नी स्व. शीतला प्रसाद के घर पर धावा बोल दिया।

महिला व बेटी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया

 Robbery in a village of Gonda.
लूट का सामान - फोटो : amar ujala

अन्नपूर्णा ने बताया कि डकैतों ने उन्हें व उनकी बेटी गुड्डा देवी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। डकैतों की मारपीट से बचने के लिए गुड्डा छत से कूद गई। शोर सुनकर गांव के लोग जाग गए तो डकैत यहां से भाग निकले। इसी के बाद डकैतों ने यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर दूधनाथ ओझा के घर पर धावा बोल दिया।

दूधनाथ ने बताया कि डकैतों ने पहुंचते ही उन्हें डंडे से मारना शुरू कर दिया, डकैतों ने उनकी बेटी सरिता को मारपीटकर घायल कर दिया। दूधनाथ के मुताबिक डकैत 15 हजार नगदी, सोने की झुमकी, सोने की मटर माला, बिछिया व पायल लूट लिया।

दूधनाथ ने लूटे गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये बताई है। इसी बीच ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेराबंदी करके 11 डकैतों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए डकैतों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में रामायण पांडेय ने थाना तरबगंज में डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष तरबगंज बांके बिहारी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डकैती की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों ने घटना की जानकारी ली। एसपी ने एसओ को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed