फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police caught gun factory, three arrested

पुलिस ने पकड़ी असलहा फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 11 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police caught gun factory, three arrested
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
पुलिस ने नारायनपुर ईधा गांव के मजरा मनिहारन पुरवा में छापेमारी कर असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके पर दो बंदूक, तीन तमंचा, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के नारायनपुर ईधा गांव के मनिहारन पुरवा में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री होने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सूचना पुख्ता होने पर पुलिस की टीम मनिहारनपुरवा में ड्रोन कैमरे के साथ भेजी गई। टीम ने ड्रोन कैमरे से जिस घर में असलहा फैक्ट्री होना बताया गया था, उसकी निगरानी कराई गई तो सूचना सही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे में मिली तस्वीरों को देखकर प्लान किया गया और उसके बाद 10 अप्रैल की शाम स्वाट टीम को अवैध फैक्ट्री में दबिश के लिए भेजा गया। एसपी ने बताया कि वह भी अपर पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे।

स्वाट टीम ने दबिश के दौरान बरकत अली उर्फ ननके के घर में शफीउद्दीन उर्फ मोनू खां निवासी दौलतपुर व मनोज कुमार सिंह निवासी नेवारी को तमंचा बनाते समय पकड़ लिया गया।

एसपी ने बताया कि मौके पर दो बंदूक, 12 बोर के तीन तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, लकड़ी कटिंग मशीन, लोहा काटने की मशीन, लोहे के चार पाइप, तमंचा बनाने के उपकरण, 12 बोर के 54 कारतूस, 101 खोखा व कारतूसी पट्टा बरामद हुआ।


एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग जिले के साथ ही गैर जनपदों में अवैध असलहे बेचते थे। अब तक सौ से अधिक असलहे बेच चुके हैं। इसकी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed