{"_id":"572a35f44f1c1b30795cd652","slug":"police-beat-up-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घर में घुस गर्भवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने घर में घुस गर्भवती को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 04 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती को पीटने से नाराज ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज थाना क्षेत्र के ढोढेपुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद के मामले में तरबगंज थाने में तैनात एक दरोगा व दो सिपाहियों ने एक पक्ष की तरफदारी करते हुए दूसरे पक्ष के घर में घुसकर गर्भवती महिला सहित चार लोगो को जमकर पीटा। जिससे नाराज ग्रामीणों ने तरबगंज नवाबगंज मार्ग जामकर बुधवार को प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुची तीन थानो की फोर्स ने ग्रामीणों को जैसे-तैसे समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपित दरोगा व दो सिपाहियों सहित चार लोगों के खिलाफ इसकी तहरीर थाने में दी गई है। ढोंढेपुर गांव में रहने वाले पप्पू के मुताबिक उसका गांव के ही राकेश सिंह से सड़क किनारे स्थित जमीन को लेकर विवाद है। पप्पू का कहना है कि बुधवार की दोपहर इसी रंजिश के चलते राकेश सिंह तरबगंज थाने पर तैनात दरोगा अर्जुन सिंह भदौरिया व दो सिपाहियों के साथ उसके घर पर आ धमके और घर में घुसकर उसे व उसके परिजनाें को जमकर पीटा।
इस दौरान दारोगा व पुलिस कर्मियों ने उसकी गर्भवती पत्नी को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। हमले में पप्पू, उसका भाई सगीर, मां फातिमा व पत्नी हसीना बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो दरोगा व राकेश सिंह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की दबंगई से आक्रोशित ग्रामीणों ने तरबगंज-नवाबगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर नवाबगंज, उमरीबेगमगंज व तरबगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपी दरोगा व सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जैसे-तैसे समझाया-बुझाया। जिसके बाद ग्रामीण मान गए और जाम खोल दिया।
मामले में पप्पू ने राकेश सिंह, दरोगा अर्जुन सिंह भदौरिया व दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तरबगंज थाने में तहरीर दी है। उधर दूसरे पक्ष के राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर पप्पू व उसके परिवारीजन उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। उसने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। राकेश सिंह ने पप्पू, गुड्डू, रामसुफल व पवनकुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।