{"_id":"1a8db66eb7e213b363b1877ba03d9fee","slug":"nine-house-burned-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नौ घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से नौ घर जले
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने से तेंदुआ भगत ग्राम पंचायत के पंपापुर मजरा में में खाना बानते समय लगी आग से जोखू, सलामत, मेराज, रसूले, साबिर अली, अकरम, भगीरथ, नियाज अली व श्यामलाल के छप्पर के मकान जलकर राख हो गए। मकान में रखी खाद्य सामग्री, कपड़े, विस्तर सहित अनाज जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड से नौ घरों में इस भीषण ठंड से बचने के लिए कुछ नहीं बचा।
फौरी तौर पर गांव के प्रधान रामचंद्र ने पीड़ितों को खाद्य सामग्री तो उपलब्ध करा दी लेकिन पीड़ित परिवार को ओढ़ने के लिए कंबल या रजाई आदि की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस पूस की रात में उनका हाल बेहाल है। नियाज अली ने बताया कि आग से सब कुछ जल गया और अब बच्चे खुले आसमान में रहने को विवश हैं।
मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि पीड़ितों की क्षति का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी गयी है। शीघ्र ही प्रशासन की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। तब तक के लिए गांव वालों से पीड़ितों को सहयोग करने की अपील की गई है।