फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder of newly wedding woman for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Thu, 20 Apr 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 20 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के रानीजोत गांव में बुधवार को एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीट कर मार डाला और उसके शव को फंदे पर लटका दिया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में विवाहिता के पिता ने थाने में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।    
विज्ञापन

  
मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनभरिया के रहने वाले सियाराम सोनकर के मुताबिक उसने चार वर्ष पहले अपनी बेटी मनीषा (20) का विवाह धानेपुर थाना क्षेत्र के रानीजोत गांव के रहने वाले अशोक सोनकर के बेटे रोहित के साथ किया था।
विज्ञापन


सियाराम का कहना है कि विवाह के समय सियाराम ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही मनीषा के ससुराल वाले दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की नकदी की मांग करने लगे। इसी को लेकर मनीषा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियाराम का आरोप है कि दहेज की मांग के पूरा न होने पर बुधवार को उसकी बेटी को उसके पति, ससुर व सास ने मिलकर पीट-पीट कर मार डाला और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए मनीषा के शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। सूचना मिने पर जब वह अपने परिवारीजनों संग मनीषा की ससुराल पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।


इसकी सूचना उसने थाने पर दी तो मौके पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में सियाराम ने मनीषा के पति रोहित, सास शारदा देवी व ससुर अशोक सोनकर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रमा शंकर यादव ने बताया कि सियाराम की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed