{"_id":"577408604f1c1b615679a8b9","slug":"mother-with-two-children-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां समेत दो मासूमों की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां समेत दो मासूमों की ट्रेन से कटकर मौत
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मासूम बच्चों के साथ बुधवार सुबह खेतों की तरफ जा रही महिला अचानक रेल ट्रैक पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जीआरपी पुलिस चौकी तुलसीपुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार को जीआरपी चौकी रेलवे स्टेशन तुलसीपुर को दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम गोहनी जिला तौलिहवा राष्ट्र नेपाल निवासी धर्मराज पांडेय ने कहा है कि उन्होंने बेटी ममता (32) की शादी बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी पाटेश्वरी प्रसाद पांडेय के साथ आठ वर्ष पूर्व की थी।
बुधवार भोर में ममता, बेटी अर्पिता (5) और बेटा राज (3) के साथ नित्यकर्म के लिए गांव से बाहर जा रही थी। रेल लाइन पार करते समय अचानक ममता व बच्चे ट्रैक से गुजर रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घटना में ममता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल अर्पिता और राज को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच जाते समय रास्ते में दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस चौकी रेलवे स्टेशन तुलसीपुर प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि ममता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव में चर्चा है कि ममता का मंगलवार रात पति और ससुराल के अन्य लोगों से विवाद हुआ था। विवाद से नाराज ममता बच्चों को लेकर घर से निकल गई और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एसपी राजीव मल्होत्रा ने भी बताया कि सूचना मिली है कि ममता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। फिलहाल, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।