{"_id":"591c8b9e4f1c1b864bf2329c","slug":"man-raped-girl-till-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छह माह तक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छह माह तक दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले नाबालिग किशोरी के साथ उसके गांव का ही एक युवक उसे जान की धमकी देकर छह माह तक दुराचार करता रहा। मंगलवार को जब पेटदर्द की शिकायत लेकर अपनी मां के साथ चिकित्सक के यहां पहुंची तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
इस पर किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बुधवार को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार करने की तहरीर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी 14 वर्षीया बेटी ने मंगलवार को पेटदर्द की शिकायत की थी। इस शिकायत पर वह अपने बेटी को लेकर धानेपुर बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गई थी।
विज्ञापन
किशोरी की जांच के बाद चिकित्सक ने जब उसके गर्भवती होने की पुष्टि की तो पीड़िता की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने अपनी बेटी से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने गांव के ही रहने वाले एक युवक द्वारा दुराचार करने की जानकारी दी।
किशोरी का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले छह माह से उसके साथ दुराचार कर रहा था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस जानकारी के बाद पीड़िता व उसकी मां बुधवार को थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
थानाध्यक्ष उमेश वाजपेयी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुराचार, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।