{"_id":"5908c6244f1c1b961f440ef1","slug":"looted-rs-3-10-lakh-by-shooting-a-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारकर 3.10 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारकर 3.10 लाख रुपये लूटे
Amarujala
Updated Tue, 02 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिसा गांव के पास सोमवार दोपहर इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथी को गोली मारकर बाइक सवार लुटेरों ने तीन लाख 10 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित ने थाना मोतीगंज दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मोतीगंज क्षेत्र के पिपरा भिठौरा गांव निवासी शिवपूजन ने क्षेत्र में भरीवा बाजार के पास इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की शाखा चलाते हैं।
शिवपूजन के मुताबिक सोमवार दोपहर वह अपने साथी आत्म प्रकाश भास्कर के साथ बाइक से मुख्यालय स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा निकट मुन्नन खां तिराहा से रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से तीन लाख 10 हजार रुपये निकाले और बाइक की डिक्की में रखकर मोतीगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
शिवपूजन ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र में कपिसा गांव के पास पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक करके रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो लुटेरों में से एक ने तमंचा निकालकर आत्मप्रकाश को गोली मार दी। बाइक से गिरते ही लुटेरे तीन लाख 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
आत्मप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की सूचना पर सीओ मनकापुर विजय आनंद व थानाध्यक्ष मोतीगंज पीएन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। आत्मप्रकाश ने थाना मोतीगंज में बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।