फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   jeep upturned, oldman death

सवारियों से भरी जीप पलटी, वृद्ध की मौत

Wed, 24 Feb 2016 10:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
jeep upturned, oldman death
हादसे के दौरान चालक जीप से कूदकर फरार हो गया। घायलों को सीएचसी करनैलगंज लाया गया। जहां से गंभीर हालत में एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार की सुबह परसपुर से साढ़े दस बजे एक जीप सवारियां लेकर करनैलगंज के लिए चली थी, जीप में कुल 16 लोग सवार थे। रास्ते में थाना परसपुर क्षेत्र के बलमत्थर गांव के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


जिससे सुबराती पुत्र मुन्ना (8) निवासी ग्राम पसका, रामचन्दर (40) निवासी मुरावन टोला परसपुर, सोनू सिंह (20) निवासी ग्राम भटपुरवा हुजूरपुर बहराइच, सुनील कुमार सिंह (32) निवासी गंगापुरवा परसपुर, सुनील सिंह (16) निवासी बाराबंकी, भगवान बक्श सिंह (40) व राधिका सिंह (40) निवासी ग्राम इजराइलपुर लखनऊ, प्रतिक्षा सिंह (15) निवासी ग्राम लोनार बाराबंकी, गोली (60) व उसकी पत्नी खातूना (55) निवासी ग्राम वृंदावन पसका परसपुर को करनैलगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से गोली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गोली की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed